फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली में खड़ी स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, जलकर बनी ढांचा

Tue, 28 Apr 2026 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में कुंडली के पास धू-धू कर जलती स्कॉर्पियो। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली क्षेत्र में टीडीआई के पास स्थित हुंडई शोरूम के नजदीक सर्विस रोड पर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर ढांचा बन गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली कि हुंडई शोरूम के पास खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगी है। सूचना मिलने के दौरान विभाग की गाड़ी जठेड़ी गांव के खेतों के फांस में लगी आग बुझाने गई थी।
दमकल केंद्र कुंडली के फायर ऑफिसर राजेश ने बताया कि कर्मचारियों की कमी और अनियमित कर्मियों की हड़ताल के चलते सीमित संसाधनों में काम करना पड़ रहा है। जठेड़ी से टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

आग से जली स्कॉर्पियो गांव बादशाहपुर माछरी निवासी बनी सिंह की है। वह किसी काम से हुंडई शोरूम आए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी हो सकती है। आग लगने के दौरान कई वाहन वापस मुड़कर आते दिखाई दिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें