राई। मुरथल स्थित निजी स्कूल संचालक ने गाड़ी सवार चार युवकों पर ने लोहे की रॉड व डंडे से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी भी गई। आरोप है कि उनके पांच हजार व सोने की चेन भी छीन ली गई। पुलिस ने मारपीट, नुकसान पहुंचाने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिए।
मुरथल स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार रात को ओमेक्स सिटी से आ रहे थे। जब वह मुरथल के सुनील ढाबा के पास पहुंचे तो एक फॉच्र्यूनर गाड़ी सवार युवकों ने ओवरटेक किया। वह दोस्त की कार को चला रहे थे। उन्होंने उन्हें साइड दे दी। इस पर आरोपियों ने ओवरटेक कर उनकी कार के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी। वह उनके साथ झगड़ा करने लगे। जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी से लोहे की रॉड व डंडे निकाल लिए। उन्होंने चेहरे पर रॉड से कई वार किए। चोट लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद दो युवकों ने उसका गला दबा दिया। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन व पांच हजार रुपये भी छीन लिये। आरोपियों ने कार को भी क्षतिग्रस्त किया। साहिल का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मारपीट, नुकसान पहुंचाने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकदी व चेन छीनने के आरोपों की जांच की जाएगी।