फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव में छात्रा संग स्कूल संचालक ने की छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में छात्रा संग स्कूल संचालक ने छेड़खानी कर दी। साथ ही छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा ने मामले से अपने परिजनों को अवगत करया। जिसके बाद सदर थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की सदर थाना क्षेत्र के गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वीरवार को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल संचालक ने उसे रोक लिया। उसका आरोप है कि स्कूल संचालक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा स्कूल से घर पहुंची तो परिजनों को अवगत कराया। जिस पर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ भादसं की धारा 354, 506 व 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूल संचालक के खिलाफ पहले भी दर्ज हुआ था मामला
जिस स्कूल संचालक पर छेड़खानी का आरोप है कि उसके खिलाफ पहले भी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी ने मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने के साथ ही उसके परिजनों से भी अभद्रता की थी। जिसमें पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें