फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में डायरेक्टर पर बच्चियों के शारीरिक शोषण का आरोप, गुमनाम चिट्ठी से घिनौनी हरकत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। बरोदा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में डायरेक्टर पर बच्चियों के शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन के पास गुमनाम चिट्ठी भेजकर घिनौनी हरकत का आरोप लगाया है। मामले को लेकर एक सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई है। इस क्लिप में बच्चियों ने स्वयं को क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छात्रा बताते हुए स्कूल संचालक पर आरोप लगाया है। संगठन की महिलाएं विद्यालय पहुंचीं और अभिभावकों से भी बातचीत की। संगठन की तरफ से डीसी को शिकायत देेने की बात कही गई है। अब संगठन छात्राओं के बयान एसपी के सामने दर्ज कराएगा। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई है। जिसमें बच्ची की आवाज है, जिसकी शुरुआत में उसने तीन-चार बच्चियों के नाम लिए हैं। क्लिप में बच्ची ने अपने गांव, स्कूल व उसके डायरेक्टर का नाम भी लिया है। स्कूल डायरेक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। बच्ची बोल रही है कि स्कूल संचालक ने हमारा बचपन छीन लिया है और हमें इंसाफ चाहिए। मामले को स्कूल संचालक की पत्नी के संज्ञान में भी लाया गया लेकिन दोनों ने पिटाई की धमकी देकर उनकी आवाज को दबा दिया। इस बारे में किसी ने अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन को गुमनाम पत्र लिखकर अवगत कराया। बाद में क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक महिला संगठन की प्रतिनिधि संबंधित विद्यालय में पहुंचीं। प्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर पता किया तो सामने आया कि इस मामले को एक शिक्षिका ने उठाने का प्रयास किया था, जिसकी स्कूल से छुट्टी कर दी गई। प्रतिनिधियों ने बच्चियों से बातचीत करने के बाद उनके अभिभावकों से भी मुलाकात की। मामले को डीसी के संज्ञान में लाया गया। अब मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
गुमनाम चिट्ठी लिखने वाले ने कहा पहचान न करें उजागर
संगठन को गुमनाम पत्र लिखने वाले ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की बात कही है। जिस पर संगठन की पदाधिकारी ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए प्रशासन को भी मामले को संज्ञान में लाने की बात कही है।
विज्ञापन

कक्षा चार से छह तक में पढ़ने वाली बच्चियों का शोषण
ऑडियो क्लिप में कक्षा चार से छह तक की बच्चियों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। गुमनाम पत्र मिलने के बाद संगठन की सदस्य स्कूल गई थीं। जहां पर करीब छह लड़कियां सामने आईं और उन्होंने उनका शोषण किए जाने की बात कही है। जिसके बाद संगठन की सदस्यों ने उनके अभिभावकों से बातचीत की। परिजन बदनामी के डर से पहले शिकायत करने को तैयार नहीं हो रहे थे। उनसे बातचीत के बाद वह शिकायत देने को तैयार हुए हैं।
आज बच्चियां संग एसपी से मिलेंगे परिजन और संगठन सदस्य
संगठन की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी ने बताया कि वह शुक्रवार को मामले में एसपी से मिलेंगी। उनके सामने बच्चियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उनके अभिभावक व संगठन सदस्य भी इस मामले में एसपी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

बच्चियों के शारीरिक शोषण के संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
दुष्यंत, एसएचओ बरोदा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें