गन्नौर। संत गुरु रविदास सेवा समिति ने क्षेत्र के अनुसूचित जाति के बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए सहयोग पहल शुरू की है। समिति की ओर से कक्षा पांचवीं से एमए तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को 14 अप्रैल को भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर यूनिफार्म और जूता वितरण कर सम्मानित किया जाएगा। समिति के महासचिव अजय संबरवाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों व अभिभावकों से अपील की है कि वह 28 मार्च तक अपने शिक्षा व जाति संबंधी दस्तावेज, बीपीएल कार्ड और आधार कार्ड की एक-एक प्रति नगरपालिका रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर कार्यालय में जमा करवाएं।