फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल ने किया ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण

Sat, 28 Mar 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण करते कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल। स्रोत : प्रवक्
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल ने शुक्रवार को बाबा धाम स्थित सामुदायिक केंद्र में चल रहे ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित चुनाव अधिकारियों से प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद कार्यकर्ताओं को जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। आज कांग्रेस धरातल पर अपना संगठन तैयार कर रही है। हम हर वार्ड में रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
सोनीपत की जनता नगर निगम में कांग्रेस का मेयर और सभी वार्डों में कांग्रेस के पार्षद चुनकर भेजने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की समस्याओं को लेकर जमीन पर लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

शहर की बदहाल सड़कों, सफाई व्यवस्था और प्रशासन की अनदेखी को चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। इस दौरान शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान की टीम के साथ ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें