फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: पहलवानों के धरने के बीच बड़ी खबर, एशियन कुश्ती ट्रायल के लिए अंडर-17 और 23 का शेड्यूल जारी

Sat, 13 May 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

साई सोनीपत में फ्री-स्टाइल के ट्रायल के दौरान तदर्थ समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा मौजूद रहेंगे। ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के ट्रायल पटियाला में होंगे। 17 से 20 मई तक रोजाना दो से तीन भारवर्ग के ट्रायल  होंगे। 10-10 पहलवानों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विश्व जूनियर चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के चल रहे धरने के बीच तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) ने अंडर-17 और 23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है। किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 17 से 20 मई तक होंगे। जिसमें प्रत्येक दिन दो से तीन भारवर्ग के ट्रायल लिए जाएंगे। सोनीपत में तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


अंडर-17 और 23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल इस बार सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर व पंजाब के पटियाला स्थित सेंटर में कराए जाएंगे। जिसमें सोनीपत में फ्री स्टाइल वर्ग व पटियाला में ग्रीको रोमन व महिला पहलवानों के ट्रायल होंगे।

इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सोनीपत में ट्रायल प्रक्रिया की चयन समिति में तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा, साई में कुश्ती दल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह व अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रमेश कुमार गुलिया मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं पटियाला में महिला व ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों के ट्रायल की चयन समिति में द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुमा शिरूर, महा सिंह राव तथा अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर को शामिल किया गया है।

इन भारवर्ग (किलो) में होगा चयन
अंडर-23 :

  • फ्री स्टाइल वर्ग : 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो।
  • ग्रीको रोमन वर्ग : 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो।
  • महिला वर्ग : 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो।

अंडर-17 :

  • फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग : 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 व 110
  • महिला वर्ग : 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 व 73 किलो।


इस दिन इन भारवर्ग के होंगे ट्रायल
बहालगढ़ (सोनीपत), साई केंद्र में फ्रीस्टाइल के ट्रायल

  • 17 मई : अंडर-17 में 48, 60 व 71 किलो तथा अंडर-23 में 57 व 125 किलो।
  • 18 मई : अंडर-17 में 45, 51 व 55 किलो तथा अंडर-23 में 86 व 92 किलो।
  • 19 मई : अंडर-17 में 65 व 80 किलो और अंडर-23 में 70, 74 व 79 किलो।
  • 20 मई : अंडर-17 में 92 व 110 किलो तथा अंडर-23 में 57, 61 व 65 किलो।


पटियाला साई केंद्र में ग्रीको रोमन व महिला वर्ग

  • 17 मई : महिला वर्ग अंडर-17 में 43, 53 व 61 किलो तथा अंडर-23 में 50 व 76 किलो एवं ग्रीको रोमन अंडर-17 में 48, 60 व 71 तथा अंडर-23 में 55 व 130 किलो।
  • 18 मई : महिला वर्ग अंडर-17 में 40, 46 व 49 किलो तथा अंडर-23 में 68 व 72 किलो एवं ग्रीको रोमन अंडर-17 में 45, 51 व 55 तथा अंडर-23 में 87 व 97 किलो।
  • 19 मई : महिला वर्ग अंडर-17 में 57 व 65 किलो तथा अंडर-23 में 57 व 62 किलो व 65 एवं ग्रीको रोमन अंडर-17 में 65 व 80 तथा अंडर-23 में 67, 72 व 77 किलो।
  • 20 मई : महिला वर्ग अंडर-17 में 69 व 73 किलो तथा अंडर-23 में 50, 53 व 55 किलो एवं ग्रीको रोमन अंडर-17 में 92 व 110 तथा अंडर-23 में 55, 60 व 63 किलो।


भारवर्ग में दो किलो की मिलेगी छूट, वीडियोग्राफी होगी
ट्रायल प्रक्रिया में भार के दौरान पहलवानों को दो किलो की छूट दी जाएगी। भार के साथ ही ट्रायल प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी मेट पर अलग-अलग कैमरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें