फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एससी विद्यार्थियों को मिलेगी साइकिल के लिए सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
-मौलिक शिक्षा निदेशालय ने 1.10 करोड़ का बजट किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित वर्ग (एससी) के छठी कक्षा के विद्यार्थियों को सरकार मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराएगी। मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। योजना का उद्देश्य दूरदराज से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुगम बनाना और ड्रॉपआउट रोकना है।

सरकार ने योजना के लिए सभी जिलों को करीब 5-5 लाख रुपये के हिसाब से कुल 1.10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसका लाभ उन एससी छात्र-छात्राओं को मिलेगा, जिनके घर से सरकारी स्कूल की दूरी दो किलोमीटर या उससे अधिक है। विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार 20 इंच की साइकिल के लिए 2,800 रुपये और 22 इंच की साइकिल के लिए 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार साइकिल सीधे वितरित नहीं की जाएगी। इसके बजाय डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राशि सीधे पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए स्कूल स्तर पर शिक्षकों की टीमें पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उनका रिकॉर्ड और बैंक विवरण जुटाएंगी। इसके बाद जिला स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों की पहचान तत्काल शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें