फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सत्यापति दास प्रभु ने श्रीमद्भागवत कथा का बताया महत्व

Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से आयो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा की शुरुआत समिति के साधकों व क्षेत्र की महिलाओं ने मॉडल टाउन स्थित साईं मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकालकर की।
विज्ञापन

कथा के प्रथम दिन इस्कॉन कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ भक्त एवं कथावाचक सत्यापति दास प्रभु ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। रघु कुमार दास ने बताया कि 1 से 7 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगा। कथा में भागवत तत्व दास, ब्रज नारद दास, दीपक सिंह, सीए कृष्ण कुमार, श्याम सिंह रावत, अखिलेश, देवा प्रभु, सुंदर सिंह, योगेंद्र, चंद्रेश, अंकिता मलिक, सुनीता, सतेंद्र घनघस, लक्ष्मी, शिवानी व वंदना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें