फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलश यात्रा के साथ सतकुंभा उत्सव शुरू

Mon, 09 Feb 2026 06:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम में उत्सव के शुभारंभ पर ह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम में सोमवार से सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूजा-अर्चना, आरती व हवन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने आहुति डाली। इसके बाद मातृ शक्ति को कलश प्रदान कर कलश यात्रा निकाली गई।
बड़ौली ने कहा कि सतकुंभा धाम सनातन संस्कृति का पवित्र केंद्र है जिसकी आध्यात्मिक चेतना सतयुग से जुड़ी मानी जाती है। यहां से प्रवाहित दिव्य ऊर्जा समाज को धर्म, सेवा और शांति के मार्ग पर अग्रसर करती है। उन्होंने युवाओं से धर्म और सेवा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप ने कहा कि जैसे देश में कुंभ का नाम आते ही प्रयागराज व हरिद्वार का स्मरण होता है उसी प्रकार हरियाणा में सतकुंभा धाम भी 68 प्रमुख तीर्थों में विशिष्ट स्थान रखता है। जींद के पांडु पिंडारा से आए कलाकारों ने तलवारबाजी व लाठी-चाबुक के करतब दिखाए।
विज्ञापन

आचार्य दीपक व अन्य विद्वानों ने रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस दौरान भंडारे की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गीता कौशिक, मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर, आचार्य अमन, आचार्य दीपक, डा. कांता शर्मा, शिवानी शर्मा, अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें