फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में खेल और शिक्षा को बढ़ावा दें सरपंच : डीसी

Thu, 15 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सरपंच अपने गांव में खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ठोस पहल करें। जिला प्रशासन उनके इन प्रयास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि वे ऐसी प्रेरणादायक शुरुआत करें, जो अन्य गांवों के लिए मिसाल बन सके।
विज्ञापन


उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में सरपंचों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थायी आधारभूत ढांचा तैयार करें। सरपंच इंडोर, आउटडोर स्टेडियम व पुस्तकालय का निर्माण करवाएं, ताकि गांव के युवा खिलाड़ी और अधिकारी बनकर उभरें। उपायुक्त ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के पास नियत निधि (एफडी) है। वे इस धन का उपयोग कर स्टेडियम बनवाएं। इससे युवाओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और निधियों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा।


पंचायती जमीन पर न हो कब्जा, लगवाएं पौधे

उपायुक्त ने कहा कि पंचायती भूमि गांव की अमूल्य धरोहर है। सरपंच सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति इस पर कब्जा न करे। यदि कहीं कब्जा है, तो उसे तुरंत हटवाकर जमीन की नीलामी से प्राप्त धन को गांव के विकास में लगाया जाए। यदि कोई पंचायत वन विभाग को पौधे लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराती है, तो वहां फलदार पौधे लगाए जाएंगे। देखरेख के बाद आमदनी पंचायत को प्राप्त होगी।
विज्ञापन

हर गांव में महिला चौपाल अनिवार्य

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक गांव में महिला चौपाल अवश्य होनी चाहिए, जिससे महिलाएं सुरक्षित वातावरण में सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकें। महिला सरपंच इस दिशा में पहल करें और महिला जिम, प्रशिक्षण केंद्र आदि की स्थापना करवाएं। तालाबों की सफाई कर चारों तरफ वॉकिंग ट्रैक, लाइट व बेंच लगवाएं, ताकि ग्रामीण वहां घूमने जा सकें।
जरूरतमंद परिवारों को प्लॉट दिलवाने में पंचायत करें सहयोग
जिन जरूरतमंद परिवारों को अब तक 100-100 गज के प्लॉट नहीं मिले हैं, उनके लिए प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजें, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। समाधान शिविर में आ रही शिकायतों के समाधान के लिए सरपंच 15 दिनों के भीतर सभी लंबित भूमि पैमाइश का कार्य पूरा करवाएं। इसके लिए बीडीपीओ को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस गौरव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, सभी बीडीपीओ व विभिन्न गांवों के सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें