फोटो 04- सोनीपत स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल की सीईओ भावना कालरा व अन्य के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रो
सोनीपत। साउथ प्वाइंट स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उत्तर क्षेत्र ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते थे।
साउथ प्वाइंट समूह के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता 26 से 29 सितंबर तक स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न स्थानों से 268 स्कूलों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी। विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा सारिका ने रजत पदक जीता था। सारिका के शानदार खेल की बदौलत उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं 10वीं कक्षा के छात्र शिवम ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। साउथ प्वाइंट समूह के कार्यकारी चेयरमैन रोहित खत्री, विद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा ने विजेताओं को बधाई दी।