सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित आर्य समाज मंदिर में 25वें रजत जयंती वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जगदीश कुकरेजा व महिला प्रधान राज गुलाटी ने की। आचार्य संदीप श्रेयार्थी के ब्रह्मत्व में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली। आर्योदय गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने सामवेद के मंत्रोच्चारण के साथ पाठ किया। यज्ञोपरांत फरीदाबाद से प्रदीप शास्त्री ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। आचार्य अंकित प्रभाकर व आचार्य संदीप दर्शनाचार्य ने कहा कि धैर्य धारण, क्षमा भाव, नियंत्रण, पवित्रता, सद्बुद्धि, विद्या, क्रोध से बचकर व धर्म के दस लक्षणों का अनुकरण करने से मानव जीवन निर्माण हो सकता है। कार्यक्रम में रामगोपाल, संदीप, आशा, हरिचंद स्नेही, संतोष, राज रहेजा, जगत सिंह, इंदिरा, गायत्री, संतोष व दीनदयाल मौजूद रहे।