फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर लगाए पौधे

Fri, 31 Jul 2026 05:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव भदाना के राजकीय विद्यालय परिसर में उधम सिंह शहादत दिवस पर पौध रोपते ऋषिपा
विज्ञापन
खरखौदा। गांव भदाना स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में शुक्रवार को युवा मंडल द्वारा क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के 86वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और राष्ट्र की उन्नति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 11 फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम संयोजक ऋषिपाल भदाना ने कहा कि उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला माइकल ओ'डायर की हत्या कर लिया था और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई। कार्यक्रम में सरपंच कर्मबीर, महेंद्र सिंह, कोच उत्तम दहिया, संजीत, लक्ष्य, तनीष और वंश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें