फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए संत कबीर दास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। संत कबीर दास की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने संत कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रमों में लोगों को संत कबीर दास के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संत कबीर दास जयंती पर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, कालूूपुर चौपाल, मोनी बाबा आश्रम जाहरी बाईपास, कम्युनिटी सेंटर सुंदर सावरी में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता राजीव जैन ने शिरकत की। उन्होंने कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि हिंदुस्तान संत-महात्माओं की धरती है। संत कबीरदास जनमानस में रचे-बसे हैं। जब हम निराश होते हैं, तो उनके दोहे और साखियां हमारा मार्गदर्शन करते हैं। इसलिए कबीर दास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
वहीं धानक कबीर समाज जागृति मंच ने सारंग रोड, रेलवे पार्क के सामने पार्किंग में जयंती मनाई। मुख्यातिथि के रूप में मार्केट कमेेटी के पूर्व चेयरमैन अनिल झरौठी, ललित पंवार, राजू मोहन मदान पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सत्यवीर निर्माण ने की। मंच संचालन धानक कबीर समाज जागृति मंच के प्रधान हंसराज ने किया। इस दौरान संजय खत्री, तरूण देवीदास, पवन दुग्गल, रमेश रंगीला, चांद, मंगतराम, बलराज बामणिया, डॉ. राजबीर, कृष्ण भाटिया, उमेश शर्मा, धर्मप्रकाश, महावीर सिंह, बिशनदास, राजेंद्र सिंह, विजय प्रकाश मौजूद रहे। वहीं जनहित अभियान फाउंडेशन ने संत कबीर जयंती पर कालूपुर में तुलसी के पौधे वितरण अभियान चलाया। तुलसी के 50 पौधे वितरित किए गए। मुख्यातिथि मास्टर दिलबाग सिंह ने कहा कि इस मुहिम को जनांदोलन बनाकर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इस दौरान सिकंदर, सतपाल, अमित, ललित, वीरेंद्र, बिजेंद्र, मोनू गहलावत, जितेंद्र, श्लोक मौजूद रहे। संत कबीर दास की जयंती पर गांव बीधल में संत कबीर आश्रम में कार्यक्रम किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र मलिक ने कहा कि संत कबीर दास ने समाज को समरसता व समानता का रास्ता दिखाया। उन्होंने लोगों को कुरीतियों, आडंबरों व भेदभाव से दूर करने के लिए प्रेरित किया। हर्ष छिक्कारा ने कहा कि संत कबीर दास कहते थे कि मनुष्य मात्र से प्रेम ही मानव धर्म होगा। उनका पूरा जीवन ही सबसे अच्छा उदाहरण है। रवि लडवाल ने कहा कि महापुरुष किसी जाति विशेष के नहीं होते हैं। इस मौके पर राहुल, जितेंद्र, जोनी, जनित, अमित, महिपाल, सचिन, रमेश, इंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें