फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संजय सिंगला चेयरमैन, अरविंद मित्तल अध्यक्ष बने

Thu, 02 Jul 2026 06:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत में हुई बैठक के बाद अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत।अग्र समाज के उत्थान के संकल्प के साथ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला सोनीपत की वरिष्ठ, महिला एवं युवा इकाई की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनिल गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र के सामूहिक जाप से हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संजय सिंगला को चेयरमैन, अधिवक्ता अरविंद मित्तल को अध्यक्ष, कपिल गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कुच्छल को महामंत्री व प्रवीण गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।नवनियुक्त चेयरमैन ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन केवल सामाजिक संगठन नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बुजुर्गों का सम्मान, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तथा समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की ओर से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता, छात्रवृत्ति योजनाएं, सामूहिक सेवा प्रकल्प, चिकित्सा एवं जनकल्याण शिविर और सामाजिक जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में प्रेमनारायण गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दीपक सिंगला, सीए दीपक गुप्ता, सूरज राय जैन, महिला इकाई की प्रधान बबीता जिंदल, संगीता मंगला, मोनिका गर्ग, बबीता कुच्छल, शालू मित्तल, प्रवीण गोयल, अनुज मंगला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें