फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघशास्ता गुरुदेव सुदर्शन लाल की जीवनी पाठ्यक्रम में होगी शामिल: कंवरपाल गुर्जर

विज्ञापन
जैन स्थानक में पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का स्वागत करते भाजपा नेता राजीव जैन व अन्य। स - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि संघशास्ता गुरुदेव सुदर्शन लाल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गुरुदेव की जीवनी पाठ्यक्रम में शीघ्र शामिल की जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को गुरु के बताए गए मार्गों पर चलने का लाभ जरूर मिलेगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर शनिवार दोपहर बाद सेक्टर-15 स्थित जैन स्थानक में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने दीक्षार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके शुद्ध संयमी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जैन स्थानक में जन सभा को संबोधित करते हुए जय मुनि महाराज ने बताया कि संत राजहंस की तरह बाहर व अंदर से निर्मल मन, सरल आत्मा तथा पवित्र विचारो के धनी होते हैं। वह गुरुमुखी व आत्म मुखी होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास चार तत्व शरीर, आत्मा, मन और बुद्धि है। आत्मा रूपी चेहरा पीछे है जो संसारी लोगों को नजर नहीं आता। जर, जोरू जमीन के चक्कर में फंसे संसारी लोग आत्मा को पीछे ही रखते हैं, शरीर तक ही केंद्रित रहते हैं। जबकि संत शरीर को पीछे व आत्मा को आगे रखते हैं। उन्होंने दीक्षार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि 4 दिसंबर को जैन साधना का कठोर पथ अपना रहे हो तो आत्मा को आगे रखना, उसकी पवित्रता अखंड रहे। शुद्ध आत्मा को ही परमात्मा कहते हैं।
धार्मिक कार्यक्रम में 28 मुनिराज व 20 महासाध्वियां विराजमान हैं। संघसंचालक नरेश मुनि महाराज ने दीक्षार्थियों को आशीष देते हुए उन्हें साधना पथ पर अगागे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि दीक्षा लेने का लक्ष्य पूर्व पापों का विसर्जन व नए पापों से पूर्ण बचाव है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन, महावीर प्रसाद जैन, मामन चंद जैन, त्रिलोक जैन, सुरेश जैन, भूषण जैन, संजय जैन, सुभाष जैन, संदीप जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें