फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित संदीप 18 साल में बन गया अपराध की दुनिया का कुख्यात काला जठेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जठेड़ी का रहने वाला सीधा-सादा संदीप 18 साल के अंदर अपराध की दुनिया का कुख्यात काला जठेड़ी बन गया। जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद संदीप उर्फ काला जठेड़ी अलग-अलग गैंग से हाथ मिलाकर अपनी ताकत बढ़ाता रहा। कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने के बाद वह अपराध जगत में आगे बढ़ता गया। फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद संदीप उर्फ काला जठेड़ी हत्या, लूट, रंगदारी और पुलिस मुठभेड़ समेत 37 मामलों में नामजद रहा है। शुक्रवार को अवैध कब्जा पर बुलडोजर चलाने के बाद प्रशासन ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रखें जाएंगे।
विज्ञापन

संदीप उर्फ काला जठेड़ी सात राज्यों में आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। उसके गैंग के गुर्गे पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। फरवरी 2021 में जठेड़ी गैंग के गुर्गों ने पुलिस गाड़ी पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े राजू बसौदी व काला जठेड़ी ने जब भी गैंग की कमान संभाली अपराध करने का तरीका एक जैसा ही रहा। हत्या करने की घटना में जहां 20 से 30 तक गोली मारी जाती तो इसी गैंग का नाम सामने आता है। काला जठेड़ी गैंग की सक्रियता कुछ समय से दिल्ली व यूपी में बढ़ी है। दिल्ली के कारोबारियों और व्यापारियों को निशाना बनाने के साथ ही कई वारदात में काला जठेड़ी के गुर्गे गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस से बचने के लिए यह मेरठ-सहारनपुर क्षेत्र में छिपते थे। दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को सहारनपुर से पकड़ा था। इसके साथ ही राजस्थान, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र में काला जठेड़ी की सक्रियता रही है। फरारी के दौरान हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर सात लाख रुपये का इनाम रखा था।
संदीफ उर्फ काला जठेड़ी इन मामलों में रहा नामजद
-दिल्ली के बादली में 30 सितंबर 2004 चोरी व अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ।
-दिल्ली में 19 जनवरी 2007 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
-रोहतक के सांपला में 18 जून 2009 को जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा।
-सोनीपत के गोहाना में 18 जनवरी 2010 को हत्या का मुकदमा
- रोहतक के सांपला में 13 मई 2010 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
-सोनीपत के राई में 26 नवंबर, 2010 को जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा।
- दिल्ली के रोहिणी में 2011 अवैध हथियार व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
-दिल्ली - बेगमपुर, 24 फरवरी 2011 को धारा 382, 482 का मुकदमा दर्ज हुआ।
-सोनीपत के कुंडली में 22 अप्रैल 2011 को जानलेवा हमला
-कैथल में नौ मई, 2011 को धमकी देना, हमला करना
-सोनीपत के राई में 15 जुलाई, 2011 को डकैती
- सोनीपत के राई, 25 जुलाई 2011 को लूट का मुकदमा।
- रोहतक के सांपला में 13 दिसंबर 2012 को हत्या
- जींद के जुलाना में 27 फरवरी 2012 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
- दिल्ली के बेगमपुर में नौ मार्च 2012 को लूट का मुकदमा।
- दिल्ली के नरेला में 10 मार्च 2012 को लूट, मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ।
-झज्जर के बहादुरगढ़ में 10 मार्च 2012 को जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा।
-झज्जर के सदर थाना में 13 जून 2012 को धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
- सोनीपत के सदर थाना में आठ अप्रैल 2013 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
- सांपला रोहतक में 13 नवंबर 2017 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
-रोहतक के सांपला में 28 अप्रैल 2018 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
-दिल्ली के नरेला में 10 मार्च 2012 को लूट, मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ।
- कुंडली में 9 मार्च 2019 को हत्या व हत्या का षड्यंत्र।
- झज्जर में 6 फरवरी 2019 को हत्या हत्या का षड्यंत्र।
- रोहतक में 13 अप्रैल 2019 रंगदारी का मामला।
- दिल्ली में 16 मार्च 2021 को आर्म्स एक्ट।
- दिल्ली में 15 अप्रैल 2021 को आर्म्स एक्ट।
- दिल्ली में 23 जून 2021 को आर्म्स एक्ट।
- दिल्ली में 31 दिसंबर 2020 को अपहरण धमकी।
- फरीदाबाद में 1 फरवरी 2020 को सरकारी कर्मियों पर जानलेवा हमला
- सिरसा में 21 जुलाई 2021 को हत्या की वारदात।
- सोनीपत के राई में 9 अक्तूबर 2020 को हत्या की वारदात
- गोहाना में 5 अगस्त 2021 को हत्या व षड्यंत्र की वारदात
-9 अप्रैल 2022 को बहादुरगढ़ में रंगदारी मांगना। वर्जन
पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक बुलडोजर से अपराधियों के अवैध निर्माण गिराने की तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। इससे पहले शराब माफिया भूपेंद्र और बड़वासनी गैंग के कब्जों को गिराया गया था। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।--विपिन कादियान, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें