फोटो : सोनीपत के गन्नौर में प्रेसवार्ता के दौरान युवा परशुराम परिवार गन्नौर के सदस्य। संवाद
गन्नौर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को गन्नौर में भव्य सनातनी यात्रा निकाली जाएगी। युवा परशुराम परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम भगवान परशुराम आश्रम, बड़ी रोड पर युवा परशुराम परिवार, गन्नौर की ओर से आयोजित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदीप वशिष्ठ ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत हवन से होगी। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सनातनी यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा के उपरांत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा रहेंगे। संवाद