फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सनातन धर्म सामाजिक संरचना, आत्म-विकास, परंपराओं का संरक्षक

Tue, 05 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। राई विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सनातन धर्म सामाजिक संरचना, आत्म-विकास एवं परंपराओं का संरक्षक है। समर्थ नेतृत्व के साथ जीवनशैली और समृद्ध संस्कृति के रूप में भी इसे समझने की आवश्यकता है।
विधायक मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को अपनी पत्नी गीता कौशिक व भाजपा नेता निशांत छौक्कर के साथ गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सतकुंभा धाम में सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव में शिव स्तोत्र महायज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि युवाओं को वैदिक परंपराओं को, वेदों की शिक्षाओं को समझना है, व्यवहार में लाना जरूरी है। सनातन धर्म ही समाज को सुरक्षित एवं संगठित कर जीवन जीने की दिशा निर्धारित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपीठ सतकुंभा धाम तीर्थ के पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज ने कहा कि सिद्धपीठ पर आयोजित सतकुंभा उत्सव में हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल की ओर से आए रवि सांपला और अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। कहा कि शिव स्तोत्र महायज्ञ में आचार्य आनंद भट्ट के नेतृत्व में शिव भक्तों ने हवन में आहुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें