फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल आश्रम में समर्थगुरुधारा वार्षिक संसद का शुभारंभ

Tue, 23 Sep 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित समर्थगुरु धाम आश्रम में हरियाणा संघ की बैठक के दौरान मौजूद व - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित समर्थगुरु धाम आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक संसद का शुभारंभ किया गया। देशभर के विभिन्न राज्यों से आए समन्वयकों व आचार्यों ने आध्यात्मिक व संगठनात्मक आयोजन में सक्रिय सहभागिता की। वार्षिक संसद के दौरान हरियाणा समर्थगुरु संघ की विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समन्वयक आचार्य सुभाष, गंतव्य समन्वयक (डेस्टिनेशन कोऑर्डिनेटर) आचार्य गगन ने की।
विज्ञापन

वार्षिक संसद के पहले दिन के सत्र में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार सहित कुल 12 राज्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय समन्वयक आचार्य दर्शन, गुजरात से वरिष्ठ आचार्य चेतन ने की। संसद के समानांतर सिद्धार्थ ध्यान योग, ऊर्जा योग, ज्ञान योग, प्रकृति चिकित्सा जैसे विविध साधना एवं स्वास्थ्य सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका साधक लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम में आचार्य कुलदीप, आचार्य दलशेर, आचार्य अनहद, आचार्य जसमेर, आचार्य नरेश ज्योति, अमोल, दलबीर सिंहमार, मोनिका, ओशोधारा मीडिया समन्वयक संदीप नैन सहित काफी साधक मौजूद रहे।
समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया का 83वां जन्मोत्सव आज
राष्ट्रीय समन्वयक आचार्य सुभाष ने बताया कि समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया का 83वां जन्मोत्सव 23 सितंबर को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं, साधकों में विशेष उत्साह देखा गया। जन्मोत्सव को लेकर संपूर्ण आश्रम को दीवाली की भांति सजाया गया है।
विज्ञापन

2100 नए साधक जोड़ने का संकल्प
केंद्रीय समन्वयक आचार्य दर्शन ने बताया कि हरियाणा संघ की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित किया गया कि जनवरी 2026 के अंत में आश्रम में तीन दिवसीय ध्यान शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से 2100 नए साधकों को जोड़ने का संकल्प लिया गया है। इस प्रस्ताव को समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया का आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है। बैठक में हरियाणा के विभिन्न जिलों से साधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें