फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कविता पाठ में साक्षी, कहानी लेखन में गुंडानी प्रथम

विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गांव भदाना ​स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं, जिन्हों - फोटो : Archive
विज्ञापन
खरखौदा। डायट बीसवांमील में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सोमवार को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। डायट की प्राचार्य सुजाता खत्री ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और हिंदी भाषा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में भदाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य सुमन लता ने बताया कि कविता पाठ में साक्षी ने प्रथम और रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कहानी लेखन में गुंडानी प्रथम रहीं, जबकि भाषण प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें