फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेगा साकेत कुंडू

Mon, 12 Jun 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल में साकेत कुंडू व प्रशिक्षक संजीव कुमार का स्वागत करती प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल का साकेत कुंडू स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स का आयोजन 17 से 25 जून तक जर्मनी के बर्लिन में किया जाएगा। जिसमें सोनीपत का साकेत कुंडू जैवलिन थ्रो व 400 मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। चयनित खिलाड़ी व प्रशिक्षक संजीव कुमार का लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लिटल एंजल्स स्कूल की प्रधानाचार्य आशा गोयल व लिटल एंजल्स इंक्लूसिव स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया अरोड़ा ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में 26 विभिन्न खेलों में 190 देशों के करीब 7000 दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षक के रूप में संजीव कुमार को चुना गया है। स्कूल के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग व सचिव डॉ. विशाल गर्ग ने साकेत कुंडू व प्रशिक्षक संजीव कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें