फोटो : सोनीपत के गीता भवन मंंदिर में संत शिरोमणि कबीर साहेब को नमन करते धानक कबीर समाज जागृति म
सोनीपत। संत कबीर दास ने अपनी भक्ति और अपने दोहों के जरिए समाज में चल रहे कई भेदभाव व पाखंड को समाप्त किया और प्रेम व मानवता का रास्ता दिखाया है। उनके दोहे आज भी समाज के प्रासंगिक बने हुए हैं। यह बात मेयर राजीव जैन ने कही।
वह धानक कबीर समाज जागृति मंच की ओर से गीता भवन मंंदिर में संत शिरोमणि कबीर साहेब की जयंती में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने मंच के प्रधान हंसराज ईष्टकान के साथ मिलकर संत शिरोमणि कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सत्यवीर सिंह निर्माण रहे। संजय ब्रह्मचारी ने कबीर की वाणी सुनाई। इस दौरान कुलदीप खासा, शिव कुमार, रिसाल सिंह, रवि कुमार, कृष्ण बुमराह, राहुल निर्माण, नीलकंठ मुखखीजा, रमेश रंगीला, एडवोकेट नकीन मेहरा, राजेश बागड़ी भी उपस्थित रहे।