फोटो 22. सोनीपत के एक गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी। स्रोत : सूच
सोनीपत। मिजोरम राज्य से दो सदस्यों की टीम बुधवार को सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत पीयर रिव्यू (सहकर्मी समीक्षा) करने पहुंची। इस दौरान टीम ने गांव सैदपुर, गुहणा व जसराणा का दौरा किया। टीम में महिला एवं बाल विकास विभाग मिजोरम के सर्कल अधिकारी लालहमक्लोनाविया व समाज कल्याण विभाग से जॉन लालमुआंकिमा राल्ते शामिल रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि टीम ने तीन गांव में विकास निगरानी व पोर्टल पोषण ट्रैकर पर दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा माप में एसएनपी, ग्रोथ मॉनिटरिंग व बुनियादी ढांचे की जांच पोषण ट्रैकर पर की गई जो सही पाई गई। परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन तीनों गांवों में कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रस्त नहीं है इसलिए टीम की जांच के बाद इन गांवों को कुपोषण मुक्त गांव घोषित किया जाएगा और उसके बाद इन पंचायतों को केंद्र सरकार की ओर से एक-एक लाख का इनाम प्रदान किया जाएगा।