सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में एमए पॉलीटिकल साइंस, एमए इंग्लिश, एमए भूगोल व एमकॉम विषय शुरू होने से महाविद्यालय को पीजी महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हो गया है। प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने सोमवार को स्टाफ सदस्यों के साथ मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करके नए सत्र का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने बताया कि एक जुलाई 2024 से महाविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है और सभी विषयों में दाखिले जारी हैं। इसी माह दाखिले शुरू हैं और दाखिला प्रक्रिया के लिए समितियों का गठन किया गया है।