फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीच रेसलिंग चैंपियनशिप में सागर दहिया ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 21 Mar 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
अंतर विवि बीच रेसलिंग में स्वर्ण पदक विजेता सागर को बधाई देते कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह। स्र
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल के खिलाड़ी सागर दहिया ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बीच रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बीच रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 7 से 11 मार्च तक चेन्नई में किया गया। इसमें देशभर के लगभग 50 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सागर दहिया ने 90 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सागर दहिया पहलवान हिंद केसरी जोगेंद्र औचंदिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह विश्वविद्यालय से संबद्ध डीसीएस कॉलेज, गोहाना के छात्र हैं। मेडल जीतकर लौटने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने सागर दहिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें