फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित वाहन नीति : आठ बसों की जांच की, नहीं मिली खामी

Fri, 19 Apr 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुरक्षित वाहन नीति के तहत निजी स्कूलों पर बरती जा रही सख्ती का असर अब नजर आने लगा है। जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को करीब आठ बसों की जांच की जिनमें कोई खामी नहीं मिली। स्कूल बस चालक भी वर्दी में नजर आए। बसों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी दुरुस्त दिखाई दिए। सभी बसों में महिला सहायिका भी मिलीं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सरकार, शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने सुरक्षित वाहन नीति की अवहेलना करने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। जिसके तहत जिले में कई दिनों से शिक्षा विभाग व आरटीओ की टीमें लगातार मोटर वाहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुरुप्रीत संधु के नेतृत्व में निजी स्कूलों की बसों की जांच कर रही हैं। अब तक करीब 40 से अधिक निजी स्कूल बसों का चालान किया जा चुका है। जबकि करीब 10 स्कूल वाहनों को जब्त किए थे, लेकिन वीरवार को स्थिति बदली हुई नजर आई।

स्कूल वाहनों की गति निर्धारित शिक्षा विभाग स्कूल बसों में सफर करने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इस कड़ी में अब निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी स्कूल बस चालक खासकर शहर में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे। निजी स्कूलों से शपथ पत्र भी जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल संचालकों को सभी सरकारी अवकाशों पर स्कूल में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन

सुरक्षित वाहन नीति के तहत लगातार स्कूल बसों की जांच की जा रही है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों पर आठ स्कूल वाहनों की जांच की गई। सभी वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे पाए गए। अभियान लगातार जारी रहेगा। -गुरप्रीत संधु, मोटर वाहन अधिकारी (प्रवर्तन), सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें