फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेफ इंडिया फाउंडेशन लगाएगा नंदीशाला में शेड, मेयर ने भूमि पूजन कर रखी नींव

Mon, 17 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के हरसाना कलां स्थित नंदीशाला में शेड के लिए नींव रखते मेयर राजीव जैन व अन्य। स
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से हरसाना कलां स्थित नंदीशाला में गोवंशों की सुरक्षा व सुविधा के लिए शेड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन ने शेड के लिए नींव रखी। इससे पहले भूमि पूजन अधिवक्ता महावीर प्रसाद मित्तल ने पत्नी शकुंतला देवी के साथ किया। पूजा विधि पंडित उमाशंकर ने संपन्न करवाई।
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि गो सेवा हमारे संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है व गोवंश भारतीय संस्कृति की जीवन परंपरा का प्रतीक है। नंदीशाला में बारिश और तेज धूप में गोवंश को खुले में खड़ा रहना पड़ता था। अब शेड बनने से उन्हें सुरक्षित आश्रय मिलेगा। उन्होंने कहा कि गो सेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों की प्राणवायु है।
फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने कहा कि समाज का कर्तव्य है बेसहारा गोवंश की रक्षा करें। इस दौरान कपिल गोयल, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, पूर्व तहसीलदार रामनारायण पालीवाल, सुरेश सिंगला, रामकुमार जिंदल (बल्लू), मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, मोहित गोयल, दिनेश गर्ग, सतीश ठेकेदार, अविनाश सेठी, प्रियंका सेठी, नंदीशाला के संचालक विनोद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें