फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेफ इंडिया फाउंडेशन ने तीन एंबुलेंस व एक डेड बॉडी चैंबर किया जनता को समर्पित

Fri, 10 May 2024 06:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर एंबुलेंस सेवा के शुभारंभ अवसर पर रिबन करते सेफ इंडिया फाउंडेशन व रोटरी
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन व रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस की ओर से तीन एंबुलेंस व एक डेड बॉडी चैंबर आम जनता को समर्पित किया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नो प्रॉफिट नो लॉस के तहत सेफ रोटरी चैरिटी एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के तहत देशभर में कहीं भी एंबुलेंस ले जा सकते है, इसमें जीवन रक्षक उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन को बड़ी एंबुलेंस रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3012 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुभाष जैन और छोटी एंबुलेंस सामाजिक कार्यकर्ता अशोक गर्ग ने समर्पित की है। डेड बॉडी चेंबर भी सुभाष जैन ने दिया है। इस दौरान डॉ. अखिल सक्सेना, डॉ. दिव्या सक्सेना, संजय वर्मा, प्रवीण वर्मा, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, सतीश माथुर, दिनेश कुच्छल, मनीष बंसल, अविनाश सेठी, बलराज वशिष्ठ, किरण मिश्रा, नरेंद्र भूटानी, अभिमन्यु, सरदार मोहन सिंह मनोचा, अशोक खत्री, सतपाल जैन, संजीव जटाना, योगेश शास्त्री, सक्षम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्र प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें