फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीय आज : जिले में करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Fri, 10 May 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित जैनसंस ज्वेलर्स पर आभूषण की खरीदारी करती महिला।
विज्ञापन
सोनीपत। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना है। विवाह, गृहप्रवेश और चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में मार्केट में रौनक है। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए स्वर्णकारों के पास भीड़ लगी रही। ग्राहकों ने अक्षय तृतीया के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है। स्वर्णकारों की मानें तो जिले में शुक्रवार को करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंडित अमित शौनक ने बताया कि अक्षय तृतीया की तिथि सिद्ध अबूझ मुहूर्त मानी गई है। इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य विवाह, गृह प्रवेश, घर, भूखंड या वाहन की खरीदारी से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लोग सोना-चांदी के आभूषण की खरीदारी करते हैं। वीरवार को स्वर्णकारों के पास आभूषण खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी करवाई।
क्या है महत्व
पंडित अमित शौनक ने बताया कि अक्षय तृतीया धन की देवी माता लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन पूजा पाठ, दान पुण्य और जप करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करने से माता लक्ष्मी भक्तों पर अपार कृपा करती हैं। अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है।
विज्ञापन

छोटे आभूषण बन रहे पहली पसंद
कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित जैन संस ज्वेलर्स के बसंत जैन ने बताया कि सोने व चांदी के दामों में भले ही उछाल आया हुआ है, लेकिन आभूषणों की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। अक्षय तृतीय को लेकर लोगों ने वीरवार को एडवांस बुकिंग करवाई। शोरूम पर आने वाले ग्राहकों की पहली पसंद छोटे आभूषण बने हुए हैं। इनमें आकर्षक डिजाइन की अंगूठी, चेन, झूमके, पाजेब व अन्य आभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें