फोटो: सोनीपत की व्हाइट लिली सोसाइटी में बच्चों के साथ पौधरोपण करते आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी। स्
सोनीपत। व्हाइट लिली सोसाइटी में बुधवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया। बच्चों ने उत्साह से 11 बॉटल पाम और 17 सजावटी पौधे लगाए। उन्होंने उनकी देखभाल का संकल्प लिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीके बूरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भविष्य में ऐसे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे। संवाद