फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की पूलियां को एकत्र करते समय लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगजनी में झूलसे व्यक्ति का ईलाज करते डॉ. रवीश। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना खुर्द के खेतों में शनिवार दोपहर को एकत्र की गई गेहूं की पुलियों में आग लग गई। गेहूं की पुलियों में आग को बुझाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना खुर्द के रहने वाले मामन ने बताया कि उसके गेहूं की फसल को गांव के ही कृष्ण ने परिवार के साथ मिलकर कटाई की है। कटाई होने के बाद गेहूं की पुलियों को खेत में ही एकत्र किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पुलियों में आग लग गई। आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बढ़ती ही चली गई। हालांकि इस दौरान कृष्ण आग की चपेट में आने से झुलस गया। उसे इलाज के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें