खरखौदा। ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनियन नेताओं ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर 30 मई को पंचायत मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ब्लॉक प्रधान रोहतास चंडालिया और ब्लॉक सचिव चंद ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार केवल घोषणाएं कर रही है। उन्होंने बताया कि गांवों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग रहे हैं।
कर्मचारियों ने मांग की कि 10 वर्ष से कार्यरत सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए और खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए। धरने में नरसी, विनोद भोला, कमलेश जगवती और राजेश कुमार टोकी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।