फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज पंचायत मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने जाएंगे ग्रामीण सफाईकर्मी

Fri, 29 May 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा बीडीपीओ कार्यालय में धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने और आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। यूनियन के जिला अध्यक्ष रोहताश चंडालिया व ब्लाॅक सचिव चांद ने कहा कि सरकार वादे करने के बावजूद सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही। 30 मई को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के आवास पर पानीपत, सोनीपत, असंध, मूनक, सफीदों व पिल्लूखेड़ा ब्लाॅक के सफाई कर्मी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मियों को केवल 14 हजार रुपये वेतन मिल रहा है जबकि उन्हें काम के औजार व अन्य खर्च भी खुद उठाने पड़ते हैं। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस की ओर से कर्मचारियों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दमन का रास्ता अपनाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें