फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : निजी स्कूलों में दाखिले का बदला शेड्यूल

Sun, 26 Apr 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत विद्यार्थियों का निजी स्कूलों में दाखिला करवाने को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल में बदलाव किया है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को दस्तावेज सत्यापन करवाने के लिए एक दिन की और छूट दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे में अभिभावक 26 अप्रैल को भी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। रविवार का अवकाश होने के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों की सुविधा के लिए कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।
जिले के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाने के लिए अभिभावकों के 16 अप्रैल तक ऑनलाइन उज्ज्वल पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि निर्धारित की थी। अब इन विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा करवाया जा रहा है ताकि विद्यार्थी चयनित स्कूलों में दाखिला पाने के लिए निर्धारित दस्तावेजों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन

इसके बाद दाखिला प्रक्रिया चलेगी जबकि पहले 10 से 23 अप्रैल तक दाखिला लेने की तिथि निर्धारित की गई थी। दस्तावेज सत्यापन करवाने के बाद ही अभिभावक निजी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवा सकेंगे। अन्य उनके आवेदन को रद्द माना जाएगा। वहीं निदेशालय ने 1 से 5 मई तक वेटिंग लिस्ट के आधार पर बच्चों का दाखिला करवाने का निर्णय लिया है। जिले में आरटीई के तहत 3966 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें