फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत ने जीवीएम स्कूल में किया कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

Tue, 30 Jun 2026 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जीवीएम स्कूल में कंप्यूटर लैब के लोकार्पण पर रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत के प्रतिनि​ध
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए डिजिटल लर्निंग सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत जीवीएम स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया। लैब में पांच कंप्यूटर विद्यालय को भेंट किए गए।
विज्ञापन

यह परियोजना सुमित अलख के नेतृत्व में मीट चेयरपर्सन एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में साकार हुई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना व उन्हें आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा देना है।
क्लब के अध्यक्ष रजत डोडा ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है और यह कंप्यूटर लैब उनके भविष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुमित अलख ने बताया कि अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जीवीएम संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि यह कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस दौरान शकुंतला, सुभाष, राजेश रेलन, कविता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें