साेनीपत। इंटरनेशनल फैलोशिप ऑफ क्रिकेट लविंग रोटेरियंस (आईएफसीआर) के तत्वावधान में आईएफसीआर इंडिया कप 2026 का आयोजन 3 से 7 फरवरी तक दुबई में किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट रोटेरियन खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द और अंतरराष्ट्रीय मैत्री को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
आईएफसीआर डिस्ट्रिक्ट 3012 के संयोजक सीए डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में आईएफसीआर डिस्ट्रिक्ट 3012 की टीमें भी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। डिस्ट्रिक्ट की इस टीम में सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद से चयनित अनुभवी रोटेरियन क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं जो डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आईएफसीआर भारत के सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन सीए डॉ. दीपक गुप्ता एवं डिस्ट्रिक्ट 3012 के चेयरमैन सीए अजय रेलन ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिस्पर्धा है बल्कि रोटरी मूल्यों, मित्रता और अनुशासन का भी उत्सव है।
डिस्ट्रिक्ट 3012 की दाे टीमें 3 फरवरी को दिल्ली वारियर्स के कैप्टन रोटेरियन अभिषेक जिंदल व दिल्ली ब्लास्टर के कैप्टन रोटेरियन डॉ. गौरव डेंबला के नेतृत्व में दुबई के लिए रवाना होंगी। आईएफसीआर इंडिया कप 2026 में दो वर्गों में मुकाबले खेले जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव कैटेगरी (आयु वर्ग 40 वर्ष से अधिक) जिसमें देशभर से 12 टीमें भाग लेंगी एवं फेस्टिव कैटेगरी (आयु 50 वर्ष से अधिक) में भी 12 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। दोनों वर्गों में पहले राउंड-रॉबिन लीग मैच खेले जाएंगे। इसके पश्चात शीर्ष टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शारजाह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय होगा।