फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापवाही: चिकित्सक का तबादला होने से दूसरे चिकित्सक के पास नहीं भेजा रोस्टर

Sat, 03 Aug 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. ज्योति का तबादला रोहतक हो गया। आरएमओ डॉ. प्रदीप लाकड़ा से आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक डयूटी लगाने का रोस्टर तैयार करवाया। आरएमओ ने रोस्टर को प्रबंधन के पास कार्यालय में भेजा। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से रोस्टर को तैयार करके चिकित्सकों के पास नहीं भेजा गया। जिसके बाद शनिवार को रात को शिफ्ट के हिसाब से डयूटी कर रहे चिकित्सक को सुबह सात बजे शिफ्ट के हिसाब से बदलना था, लेकिन अस्पताल में सुबह 9 बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचा। जिसके चलते चिकित्सक को दो से ढ़ाई घंटे तक दूसरे चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन

रोस्टर तैयार कर दिया गया है। डयूटी लगने वाले चिकित्सक को डयूटी की जानकारी दे दी गई है। सुबह रोस्टर में चिकित्सक को अपनी डयूटी की जानकारी नहीं थी। जिसके चलते ओपीडी से चिकित्सक की डयूटी लगाई गई।
विज्ञापन


डाॅ. गिन्नी लांबा, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें