फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्थायी कचरा प्वाइंट पर कूड़ा डालने वालों को दिया गुलाब का फूल, अब होगी कार्रवाई

Fri, 06 Sep 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23. सोनीपत के शनि मंदिर के पास अस्थायी कचरा प्वाइंट पर कूड़ा फेंकने आए व्यक्ति को गुलाब का
विज्ञापन
सोनीपत। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर नगर निगम ने अलग तरीका अपनाया है। सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक ने वीरवार सुबह शनि मंदिर के पास अस्थायी कचरा प्वाइंट पर कूड़ा डालने आने वाले नागरिकों को गुलाब के फूल देकर उन्हें सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्हें समझाया कि नगर निगम की ओर से कूड़ा डालने पर रोक लगा रखी है। वह कचरा घर-घर कूड़े लेने के लिए आने वाली गाड़ी में ही डालें।
विज्ञापन

कूड़ा उठान करने वाले 85 वाहनों को जीपीएस से जोड़ा
डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए निगम अधिकारियों ने डिजिटल तरीके अपनाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक वार्ड की सीमा तय करके उनमें कूड़ा उठान करने वाले 85 वाहनों पर वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली (जीपीएस) लगाकर ऑनलाइन नजर रखनी शुरू कर दी है। यही नहीं, समय पर गाड़ी वार्ड में कूड़ा उठान के लिए नहीं पहुंची तो जुर्माना करने का प्रावधान भी तय किया गया है।
शहरवासी लगातार शिकायत कर रहे थे कि उनके क्षेत्र में घर-घर से कूड़े का उठान नहीं हो रहा जबकि कागजातों में कूड़े का उठान निरंतर हो रहा है। निगम पार्षदों ने भी सवाल उठाने शुरू किए थे। इसके बाद निगम की तरफ से कराए सर्वे में सामने आया था कि कूड़ा उठान वाले अधिकांश वाहनों में जीपीएस व सहायक नहीं है और वाहन कुछ घरों से ही कूड़े का उठान कर रहे हैं। ऐसे में निगम ने सभी गाड़ियों का रिकाॅर्ड दर्ज करके उन्हें जीपीएस से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज कराए
अगर समय पर घर-घर कूड़ा उठान के लिए गाड़ी नहीं आती है तो हेल्पलाइन नंबर 18001208614 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। जिससे जल्द शिकायत का समाधान किया जा सके और खुले में गंदगी न फैले। अगर कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्माना किया जाएगा व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर जागरूक करना शुरू कर दिया है। साथ ही घर-घर से कूड़ा उठान करने वाली 85 गाड़ियों को जीपीएस से जोड़ा गया है। घर-घर से कूड़ा उठान न करने पर और बाहर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

-साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें