फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रास्ता रोककर बाइक सवार दंपती की पीटा, तीन नामजद

Fri, 06 Sep 2024 06:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव मछरौला में तीन युवकों ने रास्ता रोककर बाइक सवार दंपती की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि यदि सरपंच का चुनाव लड़ा तो जान से मार देंगे। मुरथल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

गांव मछरौला गांव निवासी राम तीर्थ ने बताया कि वह 3 सितंबर की शाम बाइक पर अपनी पत्नी को दवाई दिलाने जा रहा था। जब वे असदपुर गांव के पास पहुंचे तो मोहित, सोनू व अमित ने उनका रास्ता रोक लिया। तीनों ने उनकी पिटाई की। जब उनकी पत्नी ने बीच बचाव कराया तो उनकी भी पिटाई की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि सरपंच का चुनाव लड़ा तो जान से मार देंगे। रामतीर्थ ने कहा कि आरोपियों की पिटाई से उसके दांत टूट गए हैं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस में दी शिकायत में रामतीर्थ का आरोप है कि एक साल पहले भी आरोपियों ने उनके बेटे विवेक की पिटाई की थी, बाद में उनका समझौता हो गया था। अब उनके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें