फोटो 23 - सोनीपत के गन्नौर स्थित गांव गढ़ी केसरी के पदक विजेता रोहित सिंह को सम्मानित करते सामा
गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी के रोहित सिंह ने 27 से 28 जुलाई तक बंगलूरू में आयोजित ओपन अल्ट्रा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में 12 घंटे में 140 किमी दौड़ लगाकर स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
अब रोहित दिसंबर माह में बंगलूरू में होने वाली विश्व प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। गढ़ी केसरी में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कादियान ने पैसों की माला पहनाकर रोहित का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रोहित की प्रतिभा से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को भी खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। एथलीट रोहित ने बताया कि वह आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है। रोहित अब तक 8 से 10 फिजिकल पास कर चुका है, लेकिन चयन नहीं हो सका। इस दौरान पार्षद अंकित त्यागी, पूर्व नपा अध्यक्ष ईश्वर कश्यप, माईचंद, मोहन कुमार, राजबीर, नितिन कौशिक, भजन लाल, ग्राम सचिव सोनू, कुलदीप मलिक, प्रवीन त्यागी, स्वराज त्यागी, अमित त्यागी व राम बलेश्वर मौजूद रहे।