प्रदेश के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राबर्ट वाड्रा लैंड डील मामले में जल्द ही जस्टिस ढींगड़ा की रिपोर्ट आने वाली है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
कोई भी दोषी निकलकर सामने आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद कैप्टन अभिमन्यु पत्रकारों से मुखातिब थे।
कैप्टन ने इस दौरान बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तन्मयता के साथ काम रही है। इसी का नतीजा है कि आए दिन भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।