फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पिस्तौल दिखाकर ढाई लाख रुपये व लैपटॉप लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव तुर्कपुर के स्टैंड के पास से कार सवार चार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक से ढाई लाख रुपये की नकदी व लैपटॉप लूट लिए। युवक मंडोरा स्थित बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है और नकदी उसे बैंक में जमा करानी थी। देर शाम वह स्कूटी से गांव के अड्डे पर पहुंचा तो इसी दौरान उसके साथ वारदात की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तुर्कपुर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मंडोरा स्थित इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। वह नकदी एकत्रित कर बैंक में जमा कराता है। बुधवार देर शाम वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव मंडोरा से अपने घर लौटा था। जब वह गांव के अड्डे पर पहुंचा तो कार सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में ढाई लाख रुपये की नकदी और एक लैपटॉप था। वारदात के बाद उसने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। मुकेश ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद खरखौदा थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार व झरोठ चौकी प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी कर मामले की जांच शुरू कर की। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले युवक ने ढाई लाख की नकदी व लैपटॉप से भरा बैठ लूटने की शिकायत दी है। जिस पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें