फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग के लिए गरजे किसान

Sat, 01 Mar 2014 10:37 PM IST
सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार झेल रहे किसान अब बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग के लिए अड़ गए हैं। किसानों ने सरकार से जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पहले ओलावृष्टि और उसके बाद शुक्रवार को भी हुई बारिश व तेज हवा के कारण कई गांवों में लगी गेहूं की फसल बरबाद हो गई है। दरअसल शुक्रवार रात भी बारिश होने से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। गोहाना में गांव धनाना, बनवासा, रिंढ़ाणा व कथूरा में भी बारिश के साथ तेज हवा चलने से कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ जाने से किसान परेशान हैं।

गांव धनाना सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने मुआवजे के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया। धनाना निवासी किसान कालू, मोनू, हवेली, प्रताप सिंह, पंच दिलबाग सिंह, दलबीर सिंह, पालेराम, बिल्लू, बिजेंद्र, जयभगवान उर्फ बनिया, दयासिंह व काला ने बताया कि किसानों की फसल के ऊपर अनेकों बाधाएं आती रहती हैं। सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के साथ ही ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाए।
विज्ञापन


वहीं, किसानों ने 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। उधर, खरखौदा क्षेत्र के फरमाणा, निजामपुर माजरा, मौजमनगर, सिलाना निरथान आदि गांवों के किसान भी फसल के नुकसान पर बेहद चिंतित हैं। यहां गेहूं की फसल के साथ ही सरसों, टमाटर व प्याज की खेती पर भी बुरा असर पड़ा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें