फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी रोडवेज, की जा रही तैयारी

Tue, 23 Apr 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रोडवेज अधिकारी बेहतर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए नए रूट शुरू किए जा रहे हैं। इस कड़ी में रोडवेज अधिकारी अब यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की योजना तैयार कर रहे हैं। इसके तहत सोनीपत डिपो को चिंतपूर्णी व बैजनाथ जैसे धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से परमिट की मांग की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही इन धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो में नई बसें शामिल होने के बाद बसों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। इनमें किलोमीटर योजना की बसें भी शामिल हैं। डिपो में नई बसें शामिल होने के बाद से अलवर, बिजनौर, कालका व डबवाली जैसे रूटों पर बस सेवा शुरू की जा चुकी है। वहीं, धर्मशाला के लिए रूट शुरू करने के परमिट की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद कई नए रूटों पर बस सेवा शुरू की जाएगी।
वर्जन
डिपो में नई बसें शामिल होने के बाद नए रूट बढ़ाए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी व बैजनाथ के रूट पर भी सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए मुख्यालय से परमिट लिया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें