फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोडवेज कर्मचारियों ने रखा चक्का जाम, यात्री रहे परेशान

Sat, 17 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे में भरे दूषित पानी से होकर गुजरती रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पहले से ही पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली रूट बंद था। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से शुक्रवार को लोकल रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित रहीं जिससे विभिन्न रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जिले में 72 बसों का परिचालन किया गया है। जबकि 145 बसों के पहिये थमे रहे। हड़ताल में 187 कर्मचारी शामिल रहे। बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को बसें नहीं मिलने पर लौटना पड़ा। बस अड्डा परिसर में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को सोनीपत बस अड्डा परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने गेट पर दिनभर धरना प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य संजीव कुमार, रोशन शर्मा, डिपो प्रधान मनजीत पहल, संजय कुमार, अमित, संदीप सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि सहमति होने के बाद भी सरकार मांगों को लागू नहीं कर रही है। इसके चलते मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन में रामकरण, रविंद्र, राकेश, अनिल, ऋतुराज, अमित सरोहा आदि रोडवेज कर्मचारी उपस्थित हुए।

अधिकारियों ने सड़क पर उतारीं 72 बसें
रोडवेज कर्मचारियों की पूर्व घोषित हड़ताल को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके तहत बसों को पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया था। इसमें किलोमीटर स्कीम की के साथ ही कुछ रोडवेज की बसें भी शामिल हैं। किलोमीटर स्कीम की बस पर चालक निजी तो परिचालक रोडवेज का होता है। कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद अधिकारियों ने सड़क पर 72 बसें उतारीं। इनमें 46 बसें सोनीपत डिपो से तो 26 बसें गोहाना से चलाई गई।
विज्ञापन

जयपुर, आगरा के लिए सुबह ही रवाना कर दी थी बसें
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत से जयपुर व आगरा जाने वाली बसों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही रवाना किया गया है। इसके बाद चंडीगढ़ व मेरठ रूट पर भी बसें भेजी गई हैं। इसके बाद भी सड़कों पर उतारी गई बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिसका निजी बस संचालकों ने खूब फायदा उठाया।

यह रही स्थिति

रोडवेज बेड़े में कुल बसें : 217
रोडवेज की बसें : 154
किलोमीटर स्कीम की बसें : 63
सोनीपत से चलाई गई बसें : 46
गोहाना से चलाई गई बसें : 26
बसों का पहिये थमे रहे : 145
हड़ताल में शामिल चालक : 62
हड़ताल में शामिल परिचालक : 125
बोले यात्री
-मुझे सफीदों जाना है। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। रोडवेज की बसें नहीं चल रहीं और निजी बसों में भीड़ अधिक है। रोडवेज को यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। बसों का परिचालन नहीं होने से सभी यात्री परेशान हैं।-सत्यवान, गोहाना।



-मैं सफीदों जाने के लिए गोहाना बस अड्डे पर पहुंची थी। रोडवेज की हड़ताल के चलते बसें बंद मिली। निजी बसों के संचालक आधी टिकट नहीं दे रहे हैं। वह पूरी टिकट पर ही बस में चढ़ने की बात कर रहे हैं। यही नहीं इनमें भीड़ भी अधिक है।-धर्मो देवी, सांपला।

वर्जन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए विभिन्न रूटों पर 72 बसें भेजी गई हैं। किसान आंदोलन के कारण दिल्ली व पंजाब रूट पहले से ही बंद है। हड़ताल में जो कर्मचारी शामिल रहे, उनकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। इस संबंध में जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-सुरेंद्र सिंह, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें