संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। रोडवेज कर्मचारी कष्ट निवारण महासभा हरियाणा के प्रतिनिधिय वीरवार को महानिदेशक परिवहन हरियाणा से मिले। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गोहाना सब डिपो में कार्यरत संगठन के राज्य प्रधान संजीव स्वामी ने किया।
उन्होंने महानिदेशक से काउंटरों पर एडवांस बुकिंग शुरू करने और चालक-परिचालक ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
उनकी मुख्य मांगें ईएल कलेक्शन पुराने फार्मूले से करने, बस अड्ड़ों पर काउंटर पर एडवांस बुकिंग शुरू करने, 2008 में भर्ती परिचालकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देने, पे ग्रेड बढ़ाने, वॉशिंग भत्ता देने, चालकों व परिचालकों का ओवर टाइम शुरू करने आदि हैं।
उन्होंने कर्मचारियों की अधिकांश मांगों को मंजूर कर जल्द ही लेटर जारी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, अरुण मलिक, कृष्ण, संदीप लठवाल, अनिल लठवाल आदि उपस्थित थे।