फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से पहली बार सोनीपत के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। यमुनानगर बस स्टैंड से सोनीपत के लिए बस का समय दोपहर तीन बजे का रखा गया है। ऐसे ही झज्जर के लिए भी पहली बार डिपो की बस चलाने की तैयारी है। झज्जर के साथ लॉकडाउन में बंद हुए फरीदाबाद रूट पर भी अगले दो दिन में बस चलाई जा रही है। झज्जर व फरीदाबाद की बस सेवा शुरू करने को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर रोडवेज अफसर दोनों रूटों पर बसों के समय तय कर रहे हैं। बता दें कि सोनीपत व झज्जर के लिए अभी तक यमुनानगर डिपो की कभी सीधी बस सेवा नहीं थी। इस कारण सोनीपत व झज्जर जाने वाले लोगों को बसें बदल कर आना-जाना पड़ता था या अन्य कोई विकल्प तलाशने पड़ते थे। किंतु अब सोनीपत के लिए रोडवेज अफसरों ने यमुनानगर से सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। ऐसे ही झज्जर के साथ फरीदाबाद रूट पर भी दो दिन में सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


देहरादून वाया चंडीगढ़ चलाई बस
यमुनानगर डिपो की देहरादून वाया चंडीगढ़ भी सुबह 6.50 बजे बस चला दी गई है। इससे देहरादून के लिए यमुनानगर से कुल तीन समय बस हो गई है। इससे पहले यमुनानगर बस स्टैंड से यमुनानगर डिपो की बसों का देहरादून के लिए सुबह 7.40 व 8.40 बजे का समय है। देहरादून रूट पर जगाधरी, पंजेटो, छछरौली, खिजराबाद, ताजेवाला, कलेसर, लालढांग, बहराल, पांवटा जैसे प्रमुख स्टॉपेज लगते हैं।

सोनीपत के लिए पहली बार यमुनानगर से दोपहर तीन बजे सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। दो दिन में पहली बार डिपो की झज्जर के लिए भी बस चला रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन में बंद किए फरीदाबाद रूट पर भी बस सेवा शुरू कर रहे हैं। देहरादून रूट पर वाया चंडीगढ़ सुबह 6.50 बजे का नया समय भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष राणा, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें