फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो को मिलेंगी 10 एसी सहित 80 बसें, यात्रियों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
रोडवेज डिपो में खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में लंबे समय से बसों की कमी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, मगर अब उनको राहत मिलने वाली है। इसके लिए परिवहन विभाग ने ने बड़े स्तर पर नई एसी व सामान्य बसें खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। परिवहन विभाग ने प्रदेशभर के डिपो को दी जाने वाली बसों की संख्या निर्धारित कर दी है। सोनीपत डिपो को 10 एसी व 70 सामान्य बसें मिलेंगी। डिपो में 80 और बसों के आने से विभिन्न रूटों पर बनी बसों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 197 बसें स्वीकृत हैं। वर्तमान में महज 108 बसों से ही काम चलाया जा रहा है। इनमें रोडवेज डिपो की 65 और किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों की संख्या 43 है। बसों की कमी के कारण कई रूटों पर आज भी बसों की कमी बनी हुई है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि गत वर्ष मुख्यालय से 40 बसों की डिमांड भेजी गई थी। जिसमें से 25 नई बसों की मंजूरी मिली थी। इसमें से डिपो में 7 बसें पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि अगर डिपो में 80 और बसें आती हैं तो यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में केवल उन रूटों पर ही बसों की सुविधा दी जा रही है, जिन रूटों पर सवारियों की संख्या अधिक है। कई रूट रोडवेज बस सुविधा से वंचित हैं। इन रूटों के यात्री बस सेवा शुरू करने के लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि नई बसें आने के बाद इन रूटों पर बनी बसों की कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सोनीपत रोडवेज डिपो में लंबे समय से बसों की कमी चल रही है। जिसके लिए मुख्यालय को पहले ही लिखा गया था।25 नई बसों की मंजूरी मिली थी। इनमें से 7 बसें ही डिपो में आई हैं। शेष 18 बसें भी जल्द आने की उम्मीद है। इनके अलावा एसी सहित अन्य बसें आने संबंधी किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। एसी सहित नई सामान्य बसों की खरीद मुख्यालय स्तर पर की जानी है। अगर डिपो को और नई बसें मिलती हैं तो यात्रियों को बेहतर सुविधा दे सकेंगे।
विज्ञापन

राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें